फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: शीशमबाड़ा और ईस्ट होप टाउन में तोड़े अवैध कब्जे

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील प्रशासन ने शीशमबाड़ा और ईस्ट होप टाउन में रविवार को कार्रवाई करते हुए 20 से अधिक अवैध कब्जों को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि आगे से अवैध कब्जा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे तहसीलदार विवेक राजौरी ने बताया कि पछवादून में ग्राम समाज, नदी-नालों और पोखरों की जमीनों पर लंबे समय से अवैध कब्जों की शिकायत मिल रही थी। कई बार अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई थी, बावजूद कब्जे खाली नहीं किए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि रविवार को प्रशासन की टीम शीशमबाड़ा और ईस्ट होप टाउन में पहुंची। यहां अवैध प्लाटिंग में नींव के रूप में कराए गए निर्माण को ध्वस्त किया गया। ग्राम समाज की भूमि पर लगे तार व पोल आदि को भी जेसीबी की मदद से उखाड़ दिया गया है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अवैध कब्जों व प्लाटिंग पर प्रशासन की कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें