फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 38 छात्रावास संचालकों और मालिकों के किए चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई थाना पुलिस ने रविवार को सत्यापन अभियान चलाया। इस दौरान छात्रों व किरायेदारों का सत्यापन न करवाने पर 38 छात्रावास संचालकों और मकान मालिकों के चालान कर उसने 10-10 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। 32 संदिग्ध लोगों को थाने लाकर पूछताछ की गई। थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि 45 छात्रावास और मकानों में जाकर छात्रों व किरायेदारों का सत्यापन किया गया। 38 छात्रावास संचालक और मालिकों ने अपने यहां रहने वाले छात्रों व लोगों का सत्यापन नहीं करवाया था। उन्होंने बताया कि छात्रावास में रहने वाले छात्रों को नशामुक्त रहने के लिए जागरूक भी किया गया। स्कूल और कॉलेज में आज (सोमवार) से नशामुक्त जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें