फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब का काला धंधा: अब नवादा में पकड़ा गया अवैध शराब का गोदाम, मकान मालिक की तलाश में जुटी पुलिस

Sat, 17 Sep 2022 05:51 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

पुलिस को कुछ दिन पहले क्षेत्र में अवैध शराब के गोदाम के बारे में जानकारी मिली थी। इसी क्रम में शुक्रवार को नवादा स्थित एक मकान में छापा मारा गया था। मकान का दरवाजा बंद था। स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दरवाजे का ताला तोड़ा गया। इसके अंदर शराब की पेटियां रखी हुई थीं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर में अवैध शराब का काला धंधा खूब फल-फूल रहा है। अब नेहरू कॉलोनी पुलिस ने नवादा क्षेत्र में अवैध शराब का एक गोदाम पकड़ा है। यहां से 113 पेटी अवैध शराब बरामद हुई है। हालांकि, यहां से किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस मकान मालिक और यहां शराब लाने वाले की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन


शुक्रवार को एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने नेहरू कॉलोनी थाने में पत्रकार कर कार्रवाई की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को कुछ दिन पहले क्षेत्र में अवैध शराब के गोदाम के बारे में जानकारी मिली थी। इसी क्रम में शुक्रवार को नवादा स्थित एक मकान में छापा मारा गया था। मकान का दरवाजा बंद था।

ये भी पढ़ें...मंत्रिमंडल विस्तार: सवाल को फिर टाल गए सीएम धामी, बोले -मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा के लिए छह महीने नाकाफी
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में दरवाजे का ताला तोड़ा गया। इसके अंदर शराब की पेटियां रखी हुई थीं। यहां से कुल 113 पेटियां शराब की बरामद हुईं। इस शराब पर भी ओनली फॉर डिफेंस पर्सनल लिखा हुआ था। शुरुआती पड़ताल में यह शराब हरियाणा से लाई गई लग रही है। इसे यहां लाने वाले की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें