फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सेलाकुई में 20 बीघा भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाया

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


विकासनगर। पछवादून क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग पर मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की कार्रवाई जारी है। टीम ने सेलाकुई में 20 बीघा भूमि पर हुए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। निर्माण स्थल पर लोगों को जागरूक करने के लिए सचेतक बोर्ड भी लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संयुक्त सचिव को सेलाकुई में आसन नदी किनारे रामपुर चोई में अवैध प्लॉटिंग की शिकायत मिली थी। उन्होंने एमडीडीए को पत्र लिखा था। एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी के निर्देश पर हरबर्टपुर क्षेत्रीय कार्यालय के सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज टीम के साथ रामपुर चोई पहुंचे। यहां सादिर नाम के व्यक्ति ने 20 बीघा भूमि पर बिना नक्शा पास करवाए प्लॉटिंग की थी। टीम ने प्लॉटिंग में हुए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। एमडीडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर कार्रवाई जारी रहेगी। टीम में जेई नीतीश राणा, सुपरवाइजर प्यारेलाल और पुलिस बल शामिल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें