फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: अवैध निर्माण को जेसीबी से किया ध्वस्त

Wed, 20 Aug 2025 02:11 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
अवैध निर्माण को ध्वस्त करती जेसीबी। स्रोत : विभाग
विज्ञापन
मंगलवार को एमडीडीए की टीम ने सहसपुर में शिमला बाईपास पर शेरपुर में नवीन गुप्ता की ओर से 15 बीघा भूमि और सेलाकुई में राजा रोड पर इंडियन पब्लिक स्कूल के पास रिंकू चौधरी की ओर से 10 बीघा भूमि पर किए गए अवैध निर्माण को जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। अवैध प्लॉटिंग पर लोगोंं को सचेत करने के लिए बोर्ड भी लगाए जाएंगे। एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी को सहसपुर में शिमला बाईपास पर शेरपुर और सेलाकुई में राजा रोड पर अवैध प्लॉटिंग की शिकायत मिली थी। संयुक्त सचिव विनोद कुमार के निर्देश पर सहायक अभियंता अभिषेक भारद्वाज टीम के साथ दोनों स्थानों पर पहुंचे। दोनों प्लॉटिंग में हुए अवैध निर्माण को टीम ने जेसीबी से ध्वस्त कर दिया। एमडीडीए उपाध्यक्ष ने लोगों से किसी भी प्रकार की भूमि खरीद से पहले उसकी विधिक स्थिति और प्राधिकरण से स्वीकृति की पुष्टि करने की अपील की है। टीम में नितेश राणा, सिद्धार्थ सेमवाल, सुपरवाइजर और पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें