फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध निर्माण से चमचमा रही राजधानी

Wed, 13 Nov 2013 12:15 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीडीए राजधानी में स्ट्रीट लाइट लगवाने से लेकर सड़क बनाने का काम कैसे कर रहा है। इसका शायद आपको अंदाजा भी नहीं होगा। शहर में होने वाले अवैध निर्माण को शमन (कंपाउंडिंग) शुल्क लेकर वैध करार दिया जा रहा है। इस शुल्क से होने वाली आय से गली-मोहल्ले की सड़कों को एमडीडीए चमका रहा है।
विज्ञापन


राजधानी और आसपास के क्षेत्रों में औसतन 1400 के आसपास अवैध निर्माण हो रहा है। इसमें से सैकड़ों ऐसे निर्माण अवैध श्रेणी में आते हैं जिनके मानचित्र पास होते हैं। लोग स्वीकृत मानचित्र में फेरबदल कर जाने-अनजाने में निर्माण कर लेते हैं। ऐसे ही निर्माण को वैध करने के लिए एमडीडीए की ओर से शमन शिविर (कंपाउंडिंग कैँप) का आयोजन किया जाता है।

2009 से ही यह ओअभियान चलाया जा रहा है। एक आंकड़े के अनुसार 2011 से लेकर अब तक दो दर्जन से ज्यादा कैंप लग चुके हैं। इस दौरान 1701 अवैध निर्माण वैध करार दिए गए। इससे 20.47 करोड़ रुपये की कमाई की गई है। इस रकम का इस्तेमाल राजधानी में सड़क और स्ट्रीट लाइट बनाने पर खर्च किया गया है।
विज्ञापन

-
एमडीडीए के लिए सभी अवैध निर्माण ढहाया जाना संभव नहीं है। ऐसे में उस अवैध निर्माण को शमन कर दिया जाता है, जिससे कोई खास नुकसान नहीं होता। इससे आम आदमी और एमडीडीए दोनों को लाभ है। आम आदमी को एमडीडीए के चक्कर से राहत मिल जाती है, जबकि एमडीडीए को राजस्व की आय हो जाती है। इससे विकास कार्य कराने में भी आसानी होती है। -- बंशीधर तिवारी, सचिव एमडीडीए
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें