फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसी के घर से महिला की नौकरी पर खतरा

Thu, 31 Jul 2014 11:10 AM IST
अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रास्ते की जमीन पर पड़ोसी द्वारा किए जा रहे छज्जे का अवैध निर्माण रुकवाने के लिए एक महिला को कोतवाली से लेकर तहसील तक के कई चक्कर काटने पड़े।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि इस चक्कर में उसकी नौकरी भी खतरे में पड़ गई। दरअसल, उसे कई दिनों तक छुट्टी लेनी पड़ी थी। महिला ने अब इंस्पेक्टर से शीघ्र मामले का निस्तारण करने की मांग की है।

महिला की जमीन में पड़ोसी ने बनाया घर
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी गरिमा मंगलौर स्थित एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी कर रही है। उसके पति भगवानपुर स्थित एक कंपनी में काम करते हैं। महिला के पड़ोस में एक मकान का निर्माण चल रहा है।
विज्ञापन


आरोप है कि उसने करीब दो सप्ताह पूर्व महिला के रास्ते की जमीन पर छज्जा निकालकर रास्ता बंद कर दिया है। एक बार पुलिस ने निर्माण कार्य रुकवा भी दिया, लेकिन कुछ दिन बाद उसने फिर निर्माण शुरू करा दिया।

पांच दिन की छुट्टी लेकर कर रही निर्माण
महिला करीब पांच दिनों से छुट्टी लेकर अवैध निर्माण रुकवाने को लेकर कभी तहसील तो कभी कोतवाली के चक्कर काट रही है। महिला ने इंस्पेक्टर योगेंद्र सिंह से मामले का निस्तारण कराने की मांग की है।
विज्ञापन


महिला ने एक पुलिसकर्मी पर भी आरोपियों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर ने अवैध निर्माण रुकवा दिया है। दोनों पक्षों को कागजात लेकर कोतवाली आने के लिए कहा गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें