फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IIT Roorkee Convocation: कुलगीत के साथ दीक्षांत समारोह का शुभारंभ, 1916 छात्र-छात्राओं को दी गईं डिग्रियां

Fri, 28 Jul 2023 11:02 AM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, रुड़की

सार

कार्यक्रम में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के कुल 1916 छात्रों को डिग्रियां दी गईं। जिसमें 1076 स्नातक छात्रों को उपाधि, मास्टर डिग्री में 686 छात्रों और पीएचडी 154 छात्रों को उपाधि दी गई।
विज्ञापन
आईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईआईटी रुड़की में आज शुक्रवार को दीक्षांत समारोह का कुलगीत के साथ शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम में बॉश ग्लोबल सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज के सीईओ, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक दत्तात्रि सलागामे और आईआईटी निदेशक प्रो. केके पंत एवं बोर्ड ऑफ गवर्नर्स आईआईटी रुड़की बीवीआर मोहन रेड्डी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान दत्तात्री सालगमे ने कहा कि आईआईटी रुड़की देश ही नहीं दुनिया के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है। विज्ञान, तकनीक, शोध, उद्यमिता आदि संस्थान के मजबूत स्तंभ है। कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत संशोधित आईआईटी के पाठ्यक्रम एकेडमिक और इंडस्ट्रीज के बीच के गैप को कम करेंगे। जो देश के विकास में तेजी लाने के लिए महत्वपूर्ण होंगे। कहा कि हमे दुनियाभर में अपने ब्रांड और प्रोडक्ट्स विकसित करने होंगे।

विज्ञापन


अमर उजाला मेधावी छात्र सम्मान : सीएम धामी ने कहा- साधारण परिवार के बच्चे कर रहे हैं असाधारण काम, समारोह आज

1916 छात्रों को दी गईं डिग्रियां

कार्यक्रम में स्नातक, स्नातकोत्तर और पीएचडी के कुल 1916 छात्रों को डिग्रियां दी गईं। जिसमें 1076 स्नातक छात्रों को उपाधि, मास्टर डिग्री में 686 छात्रों और पीएचडी 154 छात्रों को उपाधि दी गई। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य के लिए विभिन्न 155 अवॉर्ड भी प्रदान किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें