सर्टिफिकेट इन गेरियाटिक केयर असिस्टेंट (सीजीसीए) : इस कोर्स में दाखिले के लिए 12वीं साइंस में बायोलॉजी विषय होना जरूरी है। यह कोर्स भी अंग्रेजी माध्यम में संचालित होगा। इसका शुल्क 6500 रुपये होगा। इसकी भी प्रत्येक स्टडी सेंटर पर 20 से 30 सीटें होंगी। कोर्स को करने के बाद बुजुर्गों की देखभाल में रोजगार के काफी अवसर हैं।
सर्टिफिकेट इन फ्लेबॉटमी असिस्टेंट (सीपीएचए) : इस कोर्स में दाखिले के लिए साइंस में 12वीं पास होना जरूरी है। यह छह माह का कोर्स होगा, जिसका शुल्क 7500 रुपये होगा। कोर्स के लिए जनवरी सत्र में दाखिले मिलेंगे। तेजी से उभर रही डायग्नोस्टिक और लेबोरेटरी चेन के मार्केट में इस कोर्स से रोजगार के अवसर मिलेंगे।
सर्टिफिकेट इन होम हेल्थ असिस्टेंट (सीएचएचए) : इस कोर्स में दाखिले के लिए 12वीं पास होना जरूरी है। छह माह के इस कोर्स का शुल्क 6000 रुपये होगा। यह कोर्स करने के बाद गंभीर मरीजों, एक्सीडेंटल मामलों आदि में रोजगार के अवसर मिलेंगे।