इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, इग्नू ने जून टर्म एंड परीक्षा के लिए असाइनमेंट से लेकर परीक्षा फॉर्म भरने तक की तिथियां आगे बढ़ा दी हैं। इग्नू की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, परीक्षा फॉर्म, असाइनमेंट और प्रोजेक्ट/इंटर्नशिप/फील्ड जर्नल/शोध प्रबंध आदि को अब 30 जून तक सबमिट किया जा सकता है। इससे पहले इसकी अंतिम तिथि 15 जून थीं।
इग्नू पहले ही यह साफ कर चुका है कि असाइनमेंट जमा कराने का काम ऑनलाइन होगा। इसके लिए इग्नू की वेबसाइट
ignou.ac.in पर जाएं। इससे पहले इग्नू ने अपनी वेबसाइट पर ओडीएल मोड के जरिये एकेडमिक सेशन जुलाई-2020 के लिए विभिन्न कोर्सेस में एडमिशन की घोषणा की है। इसके लिए इच्छुक उम्मीदवार 31 जुलाई या उससे पहले ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
मुक्त विवि ने भी बढ़ाई तिथि
कोविड-19 महामारी के चलते उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने ऑनलाइन सत्रीय कार्य जमा करने की अंतिम तिथि 15 जून से बढ़ाकर पांच जुलाई कर दी है। विवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राकेश रयाल ने कहा कि जिन छात्रों ने अभी तक असाइनमेंट जमा नहीं किए हैं, वह पांच जुलाई तक अपने अपने अध्ययन केंद्रों की मेल आईडी पर पीडीएफ फाइल बनाकर ई-मेल कर सकते हैं।