इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के डीएसबी परिसर के मुख्य समन्वयक प्रो.ललित तिवारी के मुताबिक इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि अब 15 फरवरी तक बढ़ा दी गई है।
प्रो.तिवारी ने बताया पूर्व में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जनवरी थी। प्रवेश विवि की वेबसाइट
http://www.ignou.ac.in/ से ऑनलाइन होंगे। प्रमाण पत्र और शुल्क भी आनलाइन जमा करने होंगे।
अनुसूचित जाति और जनजाति के अभ्यर्थियों के लिए बीए, बी.काम, बीएससी, डिप्लोमा, पीजी डिप्लोमा और सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था है।