फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rishikesh: आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सामने से आई कार ने मारी टक्कर, चालक को आई थी नींद की झपकी

Tue, 24 Feb 2026 07:19 PM IST
रेनू सकलानी संवाद न्यूज एजेंसी, ऋषिकेश

सार

ऋषिकेश नटराज चौक से क़रीब एक किमी आगे आईजी अनंत शंकर का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया।सामने से आई कार ने आईजी के वाहन को टक्कर मारी।
विज्ञापन
आईजी अनंत शंकर का वाहन हुआ दुर्घटनाग्रस्त - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तीर्थनगरी ऋषिकेश में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब सात मोड के पास आईजी अनंत कुमार की सरकारी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा से आ रही एक कार ने आईजी की कार को टक्कर मार दी थी। गनीमत रही कि हादसे में जान का कोई नुकसान नहीं हुआ। विपरीत दिशा से आ रहे कार चालक ने गलती स्वीकार करते हुए बताया कि उसे नींद की झपकी आ गई थी। जिससे वह कार से नियंत्रण खो बैठा और आईजी की कार से टक्कर हो गई। 

विज्ञापन


सोमवार को पुलिस प्रशिक्षण महाविद्यालय नरेंद्र नगर में पुलिस उपाधीक्षक प्रशिक्षुओं का दीक्षांत समारोह था। समारोह में शामिल होने के लिए पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण अनंत शंकर ताकवाले भी पहुंचे थे। समरोह समाप्त होने के बाद देहरादून लौटते समय शाम करीब साढ़े चार बजे सात मोड़ के समीप आईजी की कार को देहरादून की ओर से आ रही एक अन्य कार ने टक्कर मार दी। जिससे कार काफी क्षतिग्रस्त हो गई।

पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। शुरुआती पलों में मौके पर हलचल और भीड़ का माहौल रहा, लेकिन राहत की बात यह रही कि दुर्घटना को चोटिल नहीं हुआ। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Haridwar: जीएसटी का डेटा एंट्री ऑफिसर 20 हजार रुपये की रिश्वत के साथ गिरफ्तार, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथ पकड़ा
विज्ञापन


सीओ नीरज सेमवाल ने बताया कि देहरादून की ओर से आ रहे कार चालक ने गलती स्वीकार करते हुए पुलिस को बताया कि उसे नींद की झपकी आ गई थी। जिससे वह अपनी कार से नियंत्रण खो बैठा और आईजी की  कार से टक्कर हो गई। टक्कर में दोनों कारें काफी क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस आईजी की कार को रानीपोखरी थाने ले गई है। जबकि दूसरी को कोतवाली ऋषिकेश में लाया गया है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें