फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून: आईएफएस अमित वर्मा ने संभाला राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक का चार्ज

Tue, 14 Apr 2020 11:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
आईएफएस अमित वर्मा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आईएफएस अमित वर्मा ने मंगलवार को राजाजी टाइगर रिजर्व के नए निदेशक के रूप में कार्यभार संभाला है। अमित वर्मा भारतीय वन सेवा में 2005 बैच के अधिकारी हैं। उन्होंने वरिष्ठ आईएफएस अधिकारी पीके पात्रो की जगह पदभार ग्रहण किया है। 

विज्ञापन


अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यहां आने से पहले वे कॉर्बेट नेशनल पार्क के डिप्टी डायरेक्टर के पद पर तैनात थे। इस दौरान उन्होंने कई चुनौतियों का सामना किया है। 

उन्होंने कहा कि टाइगर रिजर्व के मोतीचूर-कांसरो रेंज में रेलवे ट्रैक के किनारे हाथियों की मौत को कम करना और रिजर्व एरिया में रहने वाले वन गुर्जरों का पुनर्वास करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। रिजर्व क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाना भी उनकी प्राथमिकता में है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें