फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘जिंदगी से प्यार है तो नशे से रहें दूर’

विज्ञापन
पटेल नगर स्थित जीआईसी में आयोजित अमर उजाला पुलिस की पाठशाला में उपस्थित छात्र-छात्राएं
विज्ञापन
यदि आपको जिंदगी से प्यार है तो नशे से दूर रहे, नशा जानलेवा होता है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुज कुमार ने छात्र-छात्राआें को नशे की दुष्परिणामाें के बारे में बताया। उन्हाेंने बच्चाें को नशा न करने की शपथ दिलाने के साथ परिजनों को भी जागरूक करने की अपील की। सीओ ने कहा कि नशे में वाहन चलाने से बड़े-बड़े हादसे होते हैं। नशे से दूर रहेंगे तो हादसे भी कम होंगे।
विज्ञापन

सीओ अनुज कुमार बुधवार को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लालपुल के पास राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित पुलिस की पाठशाला में छात्र-छात्राओं से रूबरू हुए। सीओ का फोकस युवाओं में नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर रहा। रोजमर्रा ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें कम उम्र के बच्चे नशे की गिरफ्त में आ गए। पुलिस ऐसे बच्चों की काउंसिलिंग करा रही है, ताकि उनके जीवन को बर्बाद होने से बचाया जा सके।
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि नशा जानलेवा होता है। नशा करने से करियर तो बर्बाद हो ही जाता है, स्वास्थ्य भी निरंतर गिरता जाता है। यदि उन्हें कोई नशा आदि देने की कोशिश करता है तो वे तत्काल अपने शिक्षक अथवा अभिभावक को बताएं। नशे की शुरुआत बीडी अथवा सिगरेट के एक कश से होती है। अपने साथियों पर भी नजर रखें कि कहीं वो गलत संगत में तो नहीं है। यदि कोई आसपास नशीला पदार्थ बेचता हुआ दिखे तो 112 नंबर पर इसकी शिकायत की जा सकती है। उप निरीक्षक मनोज भट्ट ने नशे के खिलाफ पुलिस की मुहिम के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

नशा न करने का लिया संकल्प
राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य चंद्रराज नेगी ने कहा कि नियमित रूप से बच्चाें को नशे के दुष्प्रभावाें के अलावा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया जाता है। पुलिस की पाठशाला के माध्यम से बच्चाें को कई और लाभप्रद जानकारी मिली है, जिससे जागरूकता बढ़ाने में मदद मिलेगी। अंत में बच्चाें ने नशा न करने और परिजनों को जागरूक करने का संकल्प लिया।
यातायात नियमों पर दिखी जागरुकता
राजकीय इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राएं यातायात नियमों के प्रति जागरूक नजर आए। सीओ के सवालों का वो फटाफट जवाब देते रहे। सड़क पर चलते समय बरती जाने वाले सावधानियों के बारे में बताया। सीओ ने साइबर अपराधों को लेकर बच्चों को जागरूक किया। सोशल मीडिया का प्रयोग करते समय बरती जाने वाली सतर्कता के बारे में बताया गया।

पटेल नगर स्थित जीआईसी में आयोजित अमर उजाला पुलिस की पाठशाला में बच्चों को जानकारी देते सीओ अनुज क

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें