फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर ये कागजात नहीं है आपके पास तो आरटीओ में कोई भी काम कराना भूल जाइए

Thu, 27 Feb 2020 03:01 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

यदि आपके पास अपने वाहन के प्रदूषण जांच के कागजात नहीं है तो ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना या उसका नवीनीकरण, टैक्स जमा कराना, फिटनेस जांच कराना भूल जाइए। आरटीओ अब यह व्यवस्था लागू करने जा रहा है किसी कागज को बनाने से पहले किसी भी वाहन संचालक को प्रदूषण की जांच का प्रमाणपत्र देना होगा।

विज्ञापन


इसके आदेश भी जारी कर दिए हैं। बुधवार को आरटीओ डीसी पठोई ने बताया कि वाहनों की प्रदूषण जांच को लेकर राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी), केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड और राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्तर से कड़ी निगरानी की जा रही है।

ऐसे में अधिक से अधिक मालिक अपने-अपने वाहन की प्रदूषण की जांच कराएं। इसके लिए परिवहन विभाग की ओर से कई सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। आरटीओ पठोई ने बताया कि वाहन स्वामियों को वाहनों की प्रदूषण जांच कराने में दिक्कत न हो, इसके लिए राजधानी के विभिन्न इलाकों में 100 से अधिक प्रदूषण जांच केंद्र भी खोले गए हैं। बिना प्रदूषण जांच के कोई भी कागजात नहीं बनेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें