फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा मार्ग पर वाहन हुए खराब तो तत्काल होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। चारधाम यात्रा के दौरान यदि तीर्थयात्रियों की गाड़ियां यात्रा मार्ग पर खराब हुईं तो उन्हीं परेशान नहीं होना होगा। कारण, चारधाम यात्रा के दौरान पूरे मार्ग पर रिकवरी वैन की तैनाती की जाएगी। रिकवरी वैन में तैनात मैकेनिक जानकारी मिलते ही तत्काल मौके पर पहुंचेंगे और गाड़ियों की मौके पर ही मरम्मत करेंगे। इतना ही नहीं चारधाम यात्रा मार्ग पर गाड़ियों के खराब होने को लेकर परिवहन विभाग के अधिकारी भी पैनी नजर रखेंगे।
विज्ञापन

उप परिवहन आयुक्त सुधांशु गर्ग ने बताया कि दो माह बाद चारधाम यात्रा शुरू होने वाली है। चारधाम यात्रा के दौरान देश विदेश से बड़ी संख्या में तीर्थयात्री गाड़ियों से श्री बद्रीनाथ, श्री केदारनाथ, श्री गंगोत्री धाम, श्री यमुनोत्री धाम पहुंचते हैं। चारधाम यात्रा के दौरान इन तीर्थयात्रियों की गाड़ियों में कभी कभार तकनीकी खराबी आ जाती है। इसकी वजह से तीर्थयात्रियों को ना सिर्फ परेशानी उठानी पड़ती है, वरन बड़ी गाड़ियों के बीच रास्ते में खराब होने से चारधाम यात्रा भी प्रभावित होती है। ऐसे में चारधाम यात्रा के दौरान गाड़ियां खराब होने पर तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना ना करना पड़े, इसके लिए निजी कंपनियों की मदद से मोबाइल वैन संचालित की जाएंगी। इसमें कंपनी के मैकेनिकों की तमाम साजोसामान के साथ तैनाती की जाएगी। इसके अलावा चारधाम यात्रा के दौरान परिवहन विभाग के अधिकारियों की भी इस पर पैनी नजर रहेगी। चारधाम यात्रा को लेकर मुख्यालय में आला विभागीय अधिकारियों की एक बैठक भी हो चुकी है जिसमें तमाम मुद्दों पर चर्चा की जा चुकी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें