फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: इंजीनियर या बैंकर बनना है तो छोड़ना पड़ता है स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



Iराजकीय इंटर कॉलेज कोरूवा में केवल पीसीबी
I

Iगणित, वाणिज्य और कला के विकल्प 15-16 किलोमीटर दूरI

कोरूवा और आसपास के छात्र-छात्राएं अगर इंजीनियर या बैंकर बनना चाहते हैं तो उनको 15-16 किमी दूर साहिया स्थित इंटर कॉलेज जाना पड़ता है। राजकीय इंटर कॉलेज में 11वीं में केवल भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (पीसीबी) ही पढ़ाए जाते हैं। 10 वीं के बाद गणित, वाणिज्य और कला विषय पढ़ने के लिए छात्रों को स्कूल छोड़ना पड़ता है।

करीब तीन साल पहले कोरूवा स्थित हाईस्कूल को उच्चीकृत कर राजकीय इंटर कॉलेज बनाया गया था। स्कूल में कोरूवा, सेंज, कोटी, पंणायसा, सेंसा, कोटीधार आदि गांवों के छात्र-छात्राएं पढ़ते हैं। कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास की छात्राएं भी इसी स्कूल में पढ़ने के लिए आती हैं। मौजूदा समय में स्कूल में 197 विद्यार्थी हैं।
विज्ञापन




पीटीए अध्यक्ष राजेश चौहान, दयापाल सिंह, अर्जुन सिंह तोमर, बिरेंद्र सिंह तोमर, संतन सिंह तोमर, राजेश तोमर, इंदर सिंह तोमर, केशर सिंह तोमर, हुकम सिंह तोमर आदि का कहना है कि स्कूल में एक विषय की पढ़ाई बच्चों पर एक तरह का कानून थोपना है।



कहा कि बच्चे अपनी रुचि के अनुसार विषय का चुनाव करते हैं। लेकिन स्कूल में विषय के चुनाव के लिए कोई विकल्प ही नहीं है। बच्चों को दूसरे स्कूल में ही पढ़ना है तो उच्चीकरण करने का कोई फायदा नहीं है।





Iवर्जन
I

Iस्कूल में 11वीं में केवल पीसीबी विषय है। बच्चे अपनी रुचि के अनुसार विषय का चुनाव करना चाहते हैं। लेकिन स्कूल में विकल्प नहीं है। कई बच्चे इस परेशानी को साझा भी करते हैं। विभाग को अभिभावकों और छात्रों की मांग से अवगत करवाया जाता है। - केएल अनुरागी, प्रधानाचार्य
I

I
I

I
I

Iआगे गणित पढ़ना चाहती हूं। लेकिन स्कूल में 11वीं में गणित विषय का विकल्प नहीं है। अब पास होने के बाद दूसरे स्कूल में जाना पढ़ेगा। स्कूल में अन्य विषयों के विकल्प भी होने चाहिए। - सरोज, छात्र, कक्षा 10
I

I
I

I
I

Iमैं वाणिज्य विषय की पढ़ाई करना चाहती हूं। विकल्प है नहीं तो स्कूल बदलना पड़ेगा। अगर विकल्प होते तो 15-16 किलोमीटर दूर स्कूल जाने की मजबूरी न होती। - वंशिका राणा, छात्रा, कक्षा 10
I

I
I

I
I

Iमुझे जीव विज्ञान में कोई रुचि नहीं है। लेकिन अगर स्कूल में आगे पढ़ना है तो जीव विज्ञान ही पढ़ना होगा। 10 वीं पास करने के बाद तय करूंगी की आगे क्या करना है। - रोमिका, छात्रा कक्षा 10
विज्ञापन

I

I
I

I
I

Iमुझे जीव विज्ञान नही पढ़ना है। गणित, कला, वाणिज्य जैसे विषय के विकल्प होते तो कितना बढि़या होता। 10 वीं की परीक्षा के बाद माता-पिता और साथियों से बात कर आगे की पढ़ाई को लेकर निर्णय करूंगी। - यशिका, छात्रा, कक्षा 10I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें