फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांगें नहीं मानी तो सीएम आवास का होगा घेराव : कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा, सरकार व खाद्य आपूर्ति विभाग ने सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांगें नहीं मानी तो कांग्रेस सीएम आवास का घेराव करेगी।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को धस्माना ने खाद्य आयुक्त कार्यालय पहुंचे कर सस्ता गल्ला विक्रेताओं के आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार प्रदेश के हर मेहनत कश का हक मारने में लगी है। सरकार और जनता के बीच सस्ते गल्ले का राशन विक्रेता सबसे बड़ी कड़ी होता है। आज पूरे प्रदेश का राशन विक्रेता प्रदर्शन करने के लिए मजबूर हैं। कोरोना काल में अपनी जान हथेली में रख कर लोगों को राशन वितरित करने वाले राशन डीलरों का बकाया भुगतान आज तक नहीं हुआ। उन्होंने खाद्य आयुक्त रणवीर सिंह चौहान से दूरभाष पर बास्कर सस्ता गल्ला विक्रेताओं की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग रखी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें