फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: महापंचायत के आह्वान के बाद पुलिस महकमा सतर्क, SSP ने कहा- माहौल बिगाड़ा तो दर्ज होगा NSA में मुकदमा

Wed, 14 Jun 2023 04:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि कोई भी अगर कानून के साथ खेलता है और माहौल बिगाड़ता है तो उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी। मुस्लिम सेवा संगठन की ओर से 18 जून को देहरादून में महापंचायत का आह्वान किया है। संगठन अपनी बात पर अडिग नजर आ रहा है। जबकि, पुरोला में महापंचायत की अनुमति नहीं दी गई है।
विज्ञापन
एसएसपी देहरादून दलीप सिंह कुंवर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Dehradun: महापंचायत के आह्वान के बाद पुलिस महकमा सतर्क, एसएसपी ने कहा- माहौल बिगाड़ा तो दर्ज होगा एनएसए में मुकदमा

विज्ञापन


समुदाय विशेष की महापंचायत के आह्वान के बाद पुलिस महकमा सतर्क हो गया है। एसएसपी ने कहा कि यदि किसी ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की तो संबंधित के खिलाफ एनएसए यानी राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया जाएगा। उन्होंने दोनों समुदायों के लोगों को चेतावनी दी कि कानून हाथ में लिया तो पुलिस सख्ती से निपटेगी।

गौरतलब है कि पुरोला उत्तरकाशी में चल रहे घटनाक्रम के बीच मुस्लिम सेवा संगठन की ओर से 18 जून को देहरादून में महापंचायत का आह्वान किया है। संगठन अपनी बात पर अडिग नजर आ रहा है। जबकि, पुरोला में महापंचायत की अनुमति नहीं दी गई है। ऐसे में एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने कहा कि कोई भी अगर कानून के साथ खेलता है और माहौल बिगाड़ता है तो उसके खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Dehradun: कमरे में मिला दंपती का शव, बीच में बिलख रहा था पांच दिन का मासूम, एक साल पहले हुई थी दोनों की शादी


एसएसपी ने बताया कि मुस्लिम समुदाय की ओर से बुधवार को भानियावाला डोईवाला में भी महापंचायत प्रस्तावित थी। लेकिन, पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों ने संबंधित आयोजकों से बात की गई। उन्हें चेतावनी देकर नियम कायदों को बताया गया। इसके बाद आयोजकों ने इस महापंचायत को रद्द कर दिया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें