फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: तीन दिन के भीतर सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ तो करेंगे विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष भास्कर चुग व पूर्व सभासद बलजीत सिंह ने कैनाल रोड के रुके निर्माण को तत्काल प्रारंभ किए जाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि तीन दिन के भीतर सड़क निर्माण कार्य को शुरू नहीं किया गया तो कांग्रेसी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे। प्रेस को बयान जारी करते हुए सीवर व सड़क के निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की देरी को अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाईपास कैनाल रोड पर गुरुनानक मिशन स्कूल के पास बनाई जा रही सड़क का काम अचानक रोक दिया गया है जिससे, स्थानीय लोगों और यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। कहा कि सीवर व सड़क निर्माण की सारी बाधाओं को दूर करके यदि तीन दिन के भीतर सड़क निर्माण कार्य शुरू नहीं किया गया तो कार्यकर्ता आंदोलन करेंगे। इस दौरान मनोज कुमार, जीवन सिंह, जसबीर सिंह गोल्डी, राजेश पासी, गुरमीत सिंह राठी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें