फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदा को कानून पर भरोसा तो कूच की नौटंकी क्यों : भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
- भाजपा नेताओं ने कहा, हरीश रावत का कूच केवल राजनीति से प्रेरित
विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के भाजपा मुख्यालय कूच को भाजपा नेताओं ने कानून पर अविश्वास और राजनीति से प्रेरित बताया। उन्होंने कहा कि सुर्खियां पाने के लिए हरदा ये सब कर रहे हैं।
भाजपा के महामंत्री कुंदन सिंह परिहार ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता तुष्टिकरण की रही है। इसी नाते कहीं न कहीं एआई वीडियो आया होगा। उनकी पार्टी की जो मानसिकता और सत्ता में रहते जो कार्य रहे हैं, उसी के अनुरूप ये वीडियो आया है। अगर आपको बहुत ज्यादा नागवार गुजरा है तो सरकार के जो मुद्दे हैं, उनकी ओर आईए। सुर्खियों में आना ही उद्देश्य न हो।
विज्ञापन

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि वायरल वीडियो को लेकर जिस तरह से पूर्व सीएम हरीश रावत ने भाजपा मुख्यालय कूच किया, वह न केवल कानून पर अविश्वास बल्कि राजनीति से प्रेरित है। एक दिन पूर्व हरदा भाजपा के खिलाफ पुलिस को तहरीर देते हैं। कानून पर भरोसा जताते हैं। दूसरे दिन ही भाजपा मुख्यालय की ओर धमक जाते हैं। यह संयोग नहीं बल्कि पूरी तरह से सोची समझी रणनीति है।
विज्ञापन


चौहान ने कहा कि कांग्रेस की मंशा को इसी से समझा जा सकता है कि खुद को पीड़ित बताकर हरदा प्रदर्शन को निकलते हैं तो उनके समर्थक एक एआई से जनरेट वीडियो के समर्थन में नारेबाजी करते हैं। यह दोहरा पैमाना स्वीकार नहीं किया जा सकता कि अपने मामले में कांग्रेस सड़क पर हो हल्ला कर रही है। उन्होंने कहा कि जिस तरह के वीडियो कांग्रेस की ओर से भाजपा के खिलाफ प्रसारित किए जा रहे हैं, उन्हें अपने पेज से हटाना होगा। जिस वीडियो की बात पूर्व सीएम कर रहे हैं, उसका भाजपा से कोई लेना देना नही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें