निरंजनपुर मंडी के तीन दुकान मालिकों ने किसानों के लाखों रुपये का भुगतान अटका कर रखा हुआ है। इस पर कृषि उत्पादन मंडी समिति ने सख्त रुख अपनाते हुए एक हफ्ते के भीतर किसानों का बकाया भुगतान करने का नोटिस दिया है। ऐसा नहीं करने पर तीनों दुकानों को सील कर दिया जाएगा।
समिति की सचिव की ओर से जारी पत्र के अनुसार मंडी परिसर में मौजूद राजकुमार एंड कंपनी, संजय एंड कंपनी दुकान संख्या सी-52 और जगदम्बा फ्रूट कंपनी दुकान संख्या सी-51 के मालिकों ने किसानों के लाखों रुपये का भुगतान नहीं किया गया। इस संबंध में कई बार किसानों की ओर से पहले भी शिकायत की गई। बावजूद यह तीनों दुकानदार किसानों के बकाए का भुगतान नहीं कर रहे हैं।