फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड CM बोले, CBI ने मुझे पकड़ा तो कांग्रेस जीतेगी 55 सीटें

Sat, 12 Nov 2016 11:41 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : Self
विज्ञापन
मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि सीबीआई ने यदि उन्हें पकड़ा तो विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 55 सीटें मिलेंगी। यदि सीबीआई ऐसी कोई कार्रवाई नहीं की तो पार्टी को 45 सीटें मिलेंगी। गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा में 70 सीटें हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय में मीडियाकर्मियों से बातचीत कर रहे थे। वह स्टिंग मामले में सीबीआई जांच का सामना कर रहे हैं। स्टिंग में वे अपनी सरकार को बचाने के लिए कांग्रेस के बागी विधायकों को कथिततौर पर घूस की पेशकश करते हुए दिख रहे हैं। सीबीआई इस प्रकरण में उनसे पूछताछ भी कर चुकी है। उन्हें सीबीआई ने दिल्ली स्थित मुख्यालय में समन किया था।

शुरुआत में मुख्यमंत्री सीबीआई से देहरादून में पूछताछ करने की मांग कर रहे थे, लेकिन बाद में वे पेशी में शामिल हुए। इसके बाद सीबीआई की जांच में खास तेजी नहीं दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईकोर्ट ने कर दिया था जांच बंद करने से मना

हरीश रावत - फोटो : पीटीआई
इस बीच हाईकोर्ट से सीबीआई जांच पर रोक लगाने के संबंध में उनकी ओर से याचिका भी दायर की गई थी। लेकिन कोर्ट ने सीबीआई जांच बंद करने से मना कर दिया था।

सियासी हलकों में विधानसभा चुनाव से एन पहले एक बार फिर सीएम पर सीबीआई का शिकंजा कसने की चर्चाएं गरमा रही हैं। मुख्यमंत्री के बयान को इन्हीं चर्चाओं के आलोक में देखा जा रहा है। शुक्रवार को शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक निपटाने के बाद सीएम जब मीडियाकर्मियों से मिले तो उन्होंने कहा कि यदि सीबीआई ने उन्हें पकड़ा तो कांग्रेस को चुनाव में 55 सीटें मिलेंगी। वैसे भी पार्टी चुनाव में 45 सीटें जीत रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें