इंजीनियर बनना चाहती हूृं : एकांक्षी
देशभर में बुधवार को आईसीएसई और आईएसई बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम घोषित किए गए। देहरादून स्थित ऐन मैरी स्कूल में कक्षा 12वीं में पढ़ने वाली एकांक्षी मित्तल ने 99.5 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल टॉप किया है।
एकांक्षी ने अपनी इस सफलता का श्रेय मेहनत और निरंतर अभ्यास को दिया। उन्होंने बताया कि उनका सपना इंजीनियर बनने का है और इसके लिए वह जेईई की तैयारियों में भी जुटी हैं। हाल ही में आयोजित हुई जेईई मेन्स परीक्षा में एकांक्षी ने 99.28 परसेंटाइल प्राप्त किए हैं और अब वह जेईई एडवांस की तैयारी कर रही हैं।
एकांक्षी के परिवार में शिक्षा का विशेष महत्व है। उनकी मां शालिनी मित्तल अपने निजी संस्थान में अबेकस और वैदिक गणित की शिक्षिका हैं, जबकि उनके पिता पराग कुमार एक अनुभवी अधिवक्ता हैं। एकांक्षी की बड़ी बहन अदिति मित्तल चिकित्सा के क्षेत्र में कार्यरत हैं और वर्तमान में कोरोनेशन अस्पताल में इंटर्नशिप कर रही हैं।