ग्रीन वैली स्कूल में दो दिवसीय अंतर सदनीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। पहले दिन बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में इच्छा पहले, कोमल दूसरे और मेघा तीसरे स्थान पर रहीं। 200 मीटर दौड़ में कोमल ने पहला, पूर्वांशी ने दूसरा और अंजली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सोमवार को प्रतियोगिता का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष कर्नल मनोहर प्रसाद कुंडलिया ने किया। बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में शिखर पहले, दक्ष दूसरे और अयांश तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा 400 मीटर रिले रेस, लंबी कूद में रुद्राक्ष ने पहला, अमृतांश ने दूसरा और रॉबिन सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। ओपन बैडमिंटन में दीपक और शतरंज में मयंक रावत पहले स्थान पर रहे। इस मौके पर प्रधानाचार्य निधि लखेड़ा, रोहित भट्ट, अनीता, विनिता भंडारी आदि उपस्थित रहे। संवाद