फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से बढ़ी मुश्किल, बदरीनाथ हाईवे पर गिरा हिमखंड

Wed, 08 Apr 2015 04:03 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, गोपेश्वर
विज्ञापन
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ हल्का पड़ने के बावजूद मंगलवार को बारिश और बर्फबारी के पारे लुढ़क गया। दूसरी ओर मौसम की यह बदलाव चारधाम यात्रा के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। मंगलवार को बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार को रड़ांग नाले के समीप एक हिमखंड टूटकर गिर गया।
विज्ञापन


जिससे वहां कार्य कर रहे बीआरओ के कर्मचारी बाल-बाल बच गए। हिमखंड टूटने से यहां करीब 50 मीटर तक बदरीनाथ हाईवे भी क्षतिग्रस्त हो गया है। बदरीनाथ हाईवे पर इन दिनों बीआरओ कर्मी रडांग नाले के समीप हाईवे से हिमखंड और बर्फ हटाने का काम कर रहे हैं।

मंगलवार को बीआरओ के कर्मी नाले के समीप जेसीबी और डोजर की मदद से हिमखंड हटाते हुए आगे की ओर बढ़े कि इसी दौरान चट्टान से एक और हिमखंड टूटकर हाईवे पर आ गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मौसम खराब होने से हाईवे खोलने का कार्य बाधित

अगर बीआरओ के कर्मी कुछ देर और वहां होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं मंगलवार को दिनभर बारिश से बैनाकुली में हाईवे रपटीला हो गया है।

यहां पर वाहनों की आवाजाही में दिक्कतें आ रही है। रडांग नाले से आगे हाईवे पर अभी करीब 40-40 फीट ऊंचे चार हिमखंड पसरे हुए हैं। यदि मौसम का मिजाज ऐसे ही रहा तो बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर असर पड़ेगा।

डीएम अशोक कुमार ने बताया कि रड़ांग गदेरे में बीआरओ ने हिमखंड काटकर हाईवे सुचारु कर दिया था, लेकिन एक अन्य हिमखंड चट्टान से टूटकर हाईवे पर आ गया। अब इसे हटाना पडे़गा। उन्होंने बताया कि बार-बार मौसम खराब होने से हाईवे खोलने का कार्य बाधित हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें