देहरादून स्थित आइस स्केटिंग रिंक हिमाद्रि में आयोजित राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता 2025 के
देहरादून। राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता के पदक विजेता खिलाड़ियों को सोमवार को सम्मानित किया गया। यह प्रतियोगिता महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के हिमाद्री आइस रिंक में आयोजित की गई थी। इसमें देशभर के खिलाड़ियों ने दम दिखाया था। सोमवार को राज्यसभा सदस्य व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने अपने आवास पर पदक विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि राज्य में आइस स्केटिंग खेल मैदान न होने के बाद भी यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कौशल दिखाते हुए प्रदेश की झोली में 57 से अधिक पदक डाले हैं। अब आइस स्केटिंग एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की करीब 14 वर्षों से मेहनत रंग लाई है और हिमाद्री आइस रिंक का खिलाड़ियों को लाभ मिल रहा है। मा.सि.रि.