इस पर पुलिस ने उसकी पांच दिन की और कस्टडी रिमांड मांगी थी, लेकिन न्यायालय ने बचाव पक्ष के तर्कों को सुनकर पुलिस की अर्जी को खारिज कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने उसका नार्को टेस्ट कराने की योजना बनाई है।
इसके लिए बुधवार को राजपुर पुलिस ने अदालत में प्रार्थनापत्र दाखिल किया था। एसओ राजपुर अरविंद कुमार ने बताया कि न्यायालय पुलिस के प्रार्थनापत्र पर बृहस्पतिवार को सुनवाई करेगा।
इधर, पिछले दिनों राजपुर पुलिस ने मुकदमे में अन्य आरोपियों (स्टे हासिल करने वाले) को बयान दर्ज कराने के लिए नोटिस भेजा था। इनमें सौरभ साहनी, प्रवीण साहनी और राहुल भाटिया शामिल हैं।
एसओ राजपुर ने बताया कि बुधवार को सौरभ साहनी ने थाने पहुंचकर अपने बयान दर्ज कराए हैं। उन्होंने बताया कि सौरभ साहनी प्रवीण साहनी का भाई है। सौरभ ने प्रवीण के भी जल्द देहरादून पहुंचने की बात कही है। जल्द ही अन्य आरोपियों को दोबारा नोटिस भेजा जाएगा।