हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन एवं न्यायमूर्ति एनएस धानिक की खंडपीठ में निजी न्यूज चैनल के सीईओ उमेश शर्मा के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने के मामले की सुनवाई आज भी जारी रहेगी।
कोर्ट में सोमवार को याचिकाकर्ता उमेश शर्मा की पैरवी वरिष्ठ अधिवक्ता केटीएस तुलसी ने की। उमेश शर्मा ने हाईकोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत, संजय गुप्ता, अपर मुख्य सचिव ओमप्रकाश के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में स्टिंग ऑपरेशन के कारण उसे झूठे मामले में फंसाया जा रहा है। उमेश शर्मा ने इस मामले की जांच केंद्रीय एजेंसी से कराने और अपने खिलाफ दर्ज प्राथमिकी को निरस्त करने की मांग की थी।