फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: आईएएस सौजन्या शासन से रिलीव हुईं, दो नौकरशाहों की स्टडी लीव की तैयारी, 17 अफसरों की कमी होगी पूरी

Thu, 18 Aug 2022 12:13 PM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून

सार

सचिव राधिका झा और अपर सचिव डॉ. आशीष श्रीवास्तव भी अध्ययन अवकाश पर विदेश जाने की तैयारी में हैं। दोनों अधिकारियों ने कार्मिक एवं सतर्कता विभाग को अध्ययन अवकाश के लिए आवेदन कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सचिव स्वास्थ्य का दायित्व देख रही आईएएस राधिका झा अगले महीने स्टडी लीव पर चली जाएंगी।
विज्ञापन
पुष्कर सिंह धामी अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौजन्या शासन से रिलीव हो गई हैं। वह लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (एलबीएसए) में संयुक्त निदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगी। सौजन्या के साथ दो और आईएएस अधिकारी अध्ययन अवकाश पर विदेश जाने की तैयारी कर चुके हैं।

विज्ञापन


उत्तराखंड सचिवालय में तैनात तीन आईएएस अधिकारी कम होने जा रहे हैं। इनमें एक आईएएस अधिकारी सौजन्या बुधवार को रिलीव हो गईं। सौजन्या सचिव निर्वाचन, वित्त और सूचना प्रौद्योगिकी के अलावा मुख्य निर्वाचन अधिकारी की जिम्मेदारी देख रही थीं। अब सचिव शैलेश बगौली अपने अन्य विभागों के साथ सूचना प्रौद्योगिकी का प्रभार भी देखेंगे। सचिव वित्त व नागरिक उड्डयन के साथ निर्वाचन का प्रभार आईएएस अफसर दिलीप जावलकर को दिया गया है।

राधिका झा और आशीष श्रीवास्तव अध्ययन अवकाश पर जाएंगे
सचिव राधिका झा और अपर सचिव डॉ. आशीष श्रीवास्तव भी अध्ययन अवकाश पर विदेश जाने की तैयारी में हैं। दोनों अधिकारियों ने कार्मिक एवं सतर्कता विभाग को अध्ययन अवकाश के लिए आवेदन कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक, सचिव स्वास्थ्य का दायित्व देख रही आईएएस राधिका झा अगले महीने स्टडी लीव पर चली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सविन बंसल लौटे, 17 आईएएस भी मिलेंगे
आईएएस अधिकारी सविन बंसल विदेश में अध्ययन अवकाश से लौट आए हैं। कार्मिक विभाग आने वाले कुछेक दिन में उनकी तैनाती कर देगा। तीन आईएएस की कमी सरकार पीसीएस से पदोन्नत हुए 17 आईएएस अधिकारियों से करेगी। इस हफ्ते आईएएस कैडर में 17 नए आईएएस अफसरों के शामिल होने की पूरी संभावना है।

ये भी पढ़ें......जो लौट के घर ना आए: आज तक दिल में है कसक, साथ गए जवानों को वापस न ला सके, पूर्व सैनिकों ने बयां किया दर्द
126 के कैडर में करीब 82 आईएएस तैनात
उत्तराखंड के आईएएस कैडर में कुल 126 पद हैं, जिनमें से 82 आईएएस शासन और केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात हैं। 17 आईएएस अधिकारी मिल जाने के बाद इनका संख्या बढ़ जाएगी। इनमें से कुछ अधिकारी पहले से ही अपर सचिव स्तर पर तैनात हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें