फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: एक आईएएस और पांच पीसीएस समेत आठ अफसरों के ट्रांसफर, पढ़ें लिस्ट...

Sat, 10 Aug 2019 10:18 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

शासन ने शुक्रवार को एक आईएएस हिमांशु खुराना सहित पांच पीसीएस और दो सचिवालय सेवा के अफसरों का तबादला किया है। डिप्टी कलेक्टर ऊधमसिंह नगर हिमांशु खुराना को मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी के पद पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी पौड़ी दीप्ति सिंह को अपर सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग में तैनाती मिली है। सचिव दून घाटी विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण को सचिव एमडीडीए के पद पर स्थानांतरित किया गया है।

महाप्रबंधक केएमवीएन अशोक कुमार से सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया है। सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण ऊधमसिंह नगर पंकज कुमार उपाध्याय को सचिव जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण नैनीताल का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन


अपर सचिव महिला कल्याण, समाज कल्याण योगेंद्र यादव को नियोजन विभाग का जिम्मा सौंपा है। सचिवालय सेवा के अपर सचिव जीबी औली से नियोजन विभाग हटाकर पेयजल की जिम्मेदारी दी है। अपर सचिव गृह तथा अपर महानिदेशक कारागार अतर सिंह को निदेशक सचिवालय प्रशिक्षण संस्थान देहरादून का भी प्रभार दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें