फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन में मोरनी बनके मैं तो छम-छम नाचूं...

विज्ञापन
जीएमएस रोड स्थित एक होटल में हिमब्रो इवेंट द्व‍ारा तीज महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित ?
विज्ञापन
बदलों की आवाजाही और बारिश के बीच शुक्रवार को शहर में कई जगह तीजोत्सव की धूम मची। दून संस्कृति संस्था की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने धमाल मचाया। इस दौरान मोरनी बनके मैं तो छम-छम नाचूं... गीत पर सखियां खूब थिरकीं।
विज्ञापन

दून संस्कृ ति की ओर से जीएमएस रोड स्थित एक होटल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष रमा गोयल, मीनाक्षी अग्रवाल, नूपुर गुप्ता, ज्योति अग्रवाल ने किया। इसके बाद महिलाओं ने सावन के गीतों पर जमकर नृत्य किया। इस अवसर पर तीन वर्गों में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। 45 वर्ष से कम आयु वर्ग में शिवानी मलिक तीज क्वीन, अमरीता चौधरी फर्स्ट रनरअप और कल्पना अग्रवाल सेकेंड रनरअप रहीं।
45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में अंजना रस्तोगी पहले, ऊषा नागलिया दूसरे और स्वीटी कलेर तीसरे स्थान पर रहीं। गेस्ट वर्ग में प्रियंका को तीन क्वीन, एकता गुप्ता दूसरे और नीलम थापा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में संगीता जैन, ऊषा नागलिया, अनीता अग्रवाल, सुमन नागलिया, पुष्पा गुप्ता, सरिता रानी, वीना जैन, नीशू गोयल आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

हिमब्रो इवेंट की ओर से जीएमएस रोड स्थित एक होटल में तीज मेले का आयोजन। कार्यक्रम में महिलाओं ने रैंप पर कैटवॉक कर अदाओें के जलवे बिखेरे। कार्यक्रम में महिलाओं ने झूला झूलकर खुशी जाहिर की। फ्रग्रेंस क्लब की अध्यक्ष रचना जैन, गौरी सिंह, मीनू गोयल ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। इस मौके पर दो वर्गों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। 35-50 आयु वर्ग में अतिका अग्रवाल मिसेज तीज और 50 से अधिक आयु वर्ग में मिसेज तीज अंजू अग्रवाल को चुना गया। इस दौरान प्रदर्शनी का भी लगाई गई। कार्यक्रम में अंकित, माविया, एकता, प्राची सिंघल, शनि, वैभव, साक्षी, मयंक, आवेश, विशाखा, काजल आदि मौजूद रहे।
युवा आयोग के गठन की मांग, पीएम को ज्ञापन भेजा
देहरादून। समाजसेवी संगठन पीस ऑफ इंडिया की ओर से शुक्रवार को युवा आयोग के गठन की मांग को लेकर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन देने से पूर्व सभी पदाधिकारियों ने दून डिफरेंटली एबल ट्रस्ट के कार्यालय मिडफोर्ड हाउस स्थित वसंत विहार में संगोष्ठी की। ज्ञापन सौंपने वालों में राष्ट्रीय प्रवक्ता शशि शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनंत प्रकाश मेहरा, नारी ब्रिगेड की प्रदेश अध्यक्ष रूपा प्रजापति, उपाध्यक्ष निरुपमा रावत, उत्तराखंड डेफ वेलफेयर एसोसिएशन अध्यक्ष उमेश ग्रोवर व सदस्य सोनिया, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल सुरेंद्र शर्मा शामिल रहे। इस मुहिम को तमाम सामाजिक संस्थाओं मुनीशाभा सेवा सदन एवं पुनर्वास संस्थान, उत्तराखंड ब्लाइंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन व दून डिफरेंटली एबल ट्रस्ट का भी समर्थन रहा।

जीएमएस रोड स्थित एक होटल में हिमब्रो इवेंट द्वारा तीज महोत्सव कार्यक्रम में कैट वॉक करती महिला ?

जीएमएस रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में दून संस्कृति द्वारा आयोजित तीज महोत्सव कार्यक्रम में प?

जीएमएस रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में दून संस्कृति द्वारा आयोजित तीज महोत्सव कार्यक्रम में स?

जीएमएस रोड स्थित एक होटल में हिमब्रो इवेंट द्वारा तीज महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम में झूले में ?

जीएमएस रोड स्थित एक होटल में हिमब्रो इवेंट द्वारा तीज महोत्सव कार्यक्रम में कैट वॉक करती महिला?

जीएमएस रोड स्थित एक वैडिंग प्वाइंट में दून संस्कृति द्वारा तीज महोत्सव पर आयोजित कार्यक्रम मे?

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें