फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठीक हो जाऊंगी दवाई से, मां झूठ बोलती कितना सफाई से...

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। अग्रवाल समाज युवा प्रकोष्ठ की ओर से रविवार को अग्रवाल धर्मशाला में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। यहां कवियों ने रचनाओं के माध्यम से नारी सशक्तीकरण का संदेश दिया वहीं शहीदों के नाम पर राजनीति न करने की नसीहत भी दी। इसके अलावा मां के त्याग को बयां करते हुए इसे दुनिया का सबसे अनमोल तोहफा बताया।
विज्ञापन

कवि सम्मेलन से पूर्व संस्था के सदस्यों ने महाराज अग्रसेन की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की और कुलदेवी लक्ष्मी की प्रसन्नता की कामना की। इसके बाद डॉली डबराल ने ‘पायदान में नहीं किसी के चौखट पर खड़ी हुई है न... कविता सुनाई। श्रीकांत श्री ने शहीदों की शहादत को बदनाम न करो... रचना सुनाई। महिमा श्रीकांत ने ‘बेटियां दुर्गा काली हैं... पक्तियों से महिला शक्ति का अहसास कराया। धर्मेंद्र उनियाल धर्मी ने ‘मैं ठीक हो जाऊंगी दवाई से, बोलती मां झूठ भी कितना सफाई से... सुनाकर अनमोल रिश्ते को रेखांकित किया। कई कवियों ने हास्य रचनाएं सुनाईं। कार्यक्रम का संचालन अग्रवाल समाज के महामंत्री संजय कुमार गर्ग ने किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री नरेश बंसल, रविंद्र कटारिया, पूर्व पार्षद सचिन गुप्ता, कमलेश अग्रवाल, फतेह चंद गर्ग, विनोद गोयल, रितु गोयल, अनामिका जिंदल, राजेंद्र गोयल, जितेंद्र नागलिया, सतीश कंसल, अमित गोयल, कपिल गुप्ता, दीपक गर्ग, अमित तायल, अनुराग गुप्ता, विजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें