फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैं उत्तराखंड की बेटी ही नहीं बहू भी हूं : ऋतु खंडूड़ी

Wed, 25 Jan 2017 07:50 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, ऋषिकेश
विज्ञापन
ऋतु खंडूड़ी - फोटो : AmarUjala
विज्ञापन
यमकेश्वर की भाजपा प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी भूषण ने उन्हें बाहरी और पैराशूट प्रत्याशी बताए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की है। ऋतु ने कहा कि मैं उत्तराखंड की बेटी के साथ-साथ बहू भी हूं।
विज्ञापन


इसी प्रदेश में मेरा जन्म हुआ है और चमोली जिले में मेरा ससुराल है। विपक्षी पार्टियों के पास मेरे खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। इसीलिए वह जनता को भ्रमित करने के लिए मुझे बिहारी का बता रहे हैं। मेरे पति बिहार में सेवारत हैं। इसका मतलब ये नहीं हुआ कि मैं बिहार की हूं।
    
बुधवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए यमकेश्वर की भाजपा प्रत्याशी ऋतु खंडूड़ी भूषण ने कहा कि वह जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्था के माध्यम से चमोली और पौड़ी जनपद में वर्षो से स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में लोगों की सेवा करती आ रही हैं।
विज्ञापन


राज्य की सभी समस्याओं से अनभिज्ञ नहीं है। यमकेश्वर क्षेत्र की समस्याओं से भली भांति परिचित हूं। चुनाव जीतने के बाद  विधानसभा क्षेत्र में उच्च शिक्षा, स्वास्थ, सड़क और इंस्टीट्यूट खोलना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

वर्तमान विधायक विजया बड़थ्वाल की नाराजगी के बारे में उन्होंने बताया कि उनकी कोई नाराजगी नहीं है। टिकट नहीं मिला तो थोड़ी बहुत दुख तो होता ही है। मुझे  उम्मीद है कि विजया बड़थ्वाल मान जाएगी और अपना आशीर्वाद भाजपा को देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें