फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: टेस्ट ड्राइव के बहाने कार ले गए पति-पत्नी, फिर ऐसे हुए गायब इंतजार करता रह गया डीलर

Sat, 06 Jun 2026 12:51 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून

सार

कार टेस्ट ड्राइव के नाम पर एक दंपती डीलर को धोखा दे गया। डीलर अब पुलिस के चक्कर लगाने को मजबूर है। टेस्ट ड्राइव के लिए ले जाई गई कार वापस नहीं लौटी। मामले में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
टेस्ट ड्राइव के बहाने गाड़ी लेकर फरार हुए दंपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक दंपती ने पुरानी कार बेचने वाले डीलर से कार को टेस्ट ड्राइव के लिए ली और फिर कभी लौटकर नहीं आए। गत 26 मई को हुई इस घटना के संबंध में कार स्वामी की शिकायत पर पटेलनगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

विज्ञापन


कार स्वामी दिलनवाज ने बताया कि उन्होंने अपनी कार को स्टार्क कार रेंटल पर बेचने के लिए खड़ा किया हुआ था। यह सेंटर शाह नवाज नाम का व्यक्ति संचालित करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां पर प्रकाश और उसकी पत्नी नेहा आए और कार को खरीदने के लिए टेस्ट ड्राइव के बहाने लेकर चले गए।

ये भी पढे़ं...Uttarakhand Weather: घंटे भर बारिश, छह डिग्री गिरा पारा, चलेंगी तेज हवाएं, जानें 11 जून तक का मौसम अपडेट
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार दंपती तय समय पर वापस नहीं लौटा। काफी इंतजार और संपर्क की कोशिशों के बाद भी कार का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई। पटेलनगर थाना प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस आरोपियों और कार की तलाश में जुटी है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें