फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति संग हुए झगड़े से आहत पत्नी ने उठाया ऐसा कदम कि घर से निकली तीन अर्थियां

Fri, 28 Jul 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
शव
विज्ञापन
पति से विवाद के बाद एक विवाहिता का अतिरेक भरा कदम तीन लोगों की मौत का सबब बन गया। जानिए क्या है पूरा वाक्या...
विज्ञापन


न केवल विवाहिता की बल्कि उसकी मां और बहन की भी मौत हो गई। यही नहीं उसका पति भी दून अस्पताल में जीवन और मौत के बीच झूल रहा है। हुआ यह पति से झगड़कर पत्नी ने जहर खा लिया। इससे घबराए पति ने भी जान देने की कोशिश की।

दोनों को गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां मंगलवार रात पत्नी की मौत हो गई। युवती की मौत की खबर सुनकर बुधवार को उसकी मां और छोटी बहन की भी सदमे से मौत हो गई।
विज्ञापन

पति घबरा गया और उसने भी जहर खा लिया

poison
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मौत का शिकार हुई निशा (25) परिवार के साथ सैय्यद मोहल्ला में रहती थी। चार महीने पहले ही उसकी शादी
मोहल्ले में ही रहने वाले विजय सिंह (26) से हुई थी। विजय मुंबई की एक प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है।

इन दिनों वह छुट्टी पर घर आया हुआ था। पुलिस के अनुसार मंगलवार रात पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ी कि पत्नी ने जहर खा लिया। निशा के इस कदम से विजय घबरा गया और उसने भी जहर खा लिया।

परिजनों ने आननफानन में दोनों को दून अस्पताल पहुंचाया, जहां निशा की मौत हो गई। इसकी सूचना निशा के परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं आई

पु‌लिस - फोटो : अमर उजाला
बुधवार दोपहर सदमे से उसकी मां सुशीला (45) और बहन मनीषा (18) की तबियत बिगड़ गई। निशा के पिता नागेंद्र दोनों को लेकर दून अस्पताल पहुंचे, जहां उनकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार मनीषा को पहले से हार्ट प्रॉब्लम थी। मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में पंचनामा भरने के बाद बुधवार देर शाम निशा, मां सुशीला और बहन मनीषा का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

इंस्पेक्टर शंकर सिंह बिष्ट का कहना है कि परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई
की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें