फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ढूंढो, पति तो मिल ही जाएगा...

Sat, 12 Jul 2014 12:10 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी देहरादून में पति-पत्नी के बीच झगड़े का एक अनोखा मामला सामने आया है। झगड़े के बाद पत्नी ने अपनी कार की चोरी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दिया।
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस कार की खोज में दिनभर चक्कर लगाती रही। मामला गुरुवार का है जब घर में हुए झगडे़ के  बाद गुस्से में पति कार लेकर निकल गया।

इसके बाद पत्नी ने पति की गुमशुदगी दर्ज करने के बजाय पत्नी ने कार चोरी की सूचना देकर पुलिस को दौड़ा दिया।
विज्ञापन

एसएमएस का जवाब नहीं मिला

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कई घंटे दौड़भाग करने के बाद पुलिस घर पहुंची तो ससुर ने बहू और बेटे के बीच झगड़े का खुलासा किया। कुछ देर बाद पति के लौटने पर सच सामने आ गया।

डालनवाला कोतवाली क्षेत्र में रहने वाले पति और पत्नी के बीच बृहस्पतिवार को किसी बात पर झगड़ा हो गया था। बात इतनी बढ़ी कि गुस्से में पति कार लेकर कहीं निकल गया। जाते समय पति मोबाइल भी घर पर छोड़ गया।

कई एसएमएस करने के बावजूद जवाब नहीं मिला तो पत्नी उलझन में पड़ गई। इसके बाद उसने डालनवाला पुलिस को कार चोरी की सूचना दे दी।

उसने पुलिस को बताया कि वह गलती से चाबी कार में ही छोड़ आई थी। पुलिस कई घंटे कार की तलाश में दौड़ती रही, लेकिन बाद में मामला कुछ और ही निकला। इंस्पेक्टर अनिल जोशी ने बताया कि जांच में कार चोरी की बात सही साबित नहीं हुई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें