नगर से सटे एक गांव में टीवी चैनल के रिचार्ज कराने को लेकर हुए विवाद के बाद पति-पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। रविवार को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दंपति की नौ माह की बेटी है। किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में मामले की शिकायत नहीं दी गई है।
बताया जा रहा है कि भुजिया नंबर तीन निवासी जितेंद्र ने टीवी चैनल का रिचार्ज कराया। पत्नी ने मन मुताबिक चैनल न आने की शिकायत करते हुए पति से कहा कि उसे ज्यादा चैनल के लिए रिचार्ज कराना चाहिए था।
इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई। बात इतनी बढ़ी कि महिला ने आवेश में आकर जहर खा लिया। ससुराली उसे पीलीभीत के अस्पताल ले गए। पीलीभीत में ही महिला का मायका है।