फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी के रिचार्ज को लेकर पति-पत्नी की हुई लड़ाई, दोनों ने जहर खाकर मौत को लगाया गले

Mon, 18 Sep 2017 11:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर से सटे एक गांव में टीवी चैनल के रिचार्ज कराने को लेकर हुए विवाद के बाद पति-पत्नी ने जहर खाकर जान दे दी। रविवार को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। दंपति की नौ माह की बेटी है। किसी भी पक्ष की ओर से पुलिस में मामले की शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भुजिया नंबर तीन निवासी जितेंद्र ने टीवी चैनल का रिचार्ज कराया। पत्नी ने मन मुताबिक चैनल न आने की शिकायत करते हुए पति से कहा कि उसे ज्यादा चैनल के लिए रिचार्ज कराना चाहिए था।

इसी बात को लेकर दोनों में बहस हुई। बात इतनी बढ़ी कि महिला ने आवेश में आकर जहर खा लिया। ससुराली उसे पीलीभीत के अस्पताल ले गए। पीलीभीत में ही महिला का मायका है।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

बच्ची को लेकर दादी और नानी आमने-सामने

खबर पाकर उसके मायके वाले भी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने महिला के पति को धमकाया कि अगर उनकी बेटी को कुछ हुआ तो उन सबको जेल की हवा खानी पड़ेगी। इस बीच जितेंद्र इलाज के लिए रुपये जुटाने खटीमा आया तो पीछे अस्पताल में उसकी पत्नी की मौत हो गई।

इसकी खबर मिलने पर जितेंद्र ने भी जहर खा लिया और उसकी मौत हो गई। दोनों ही परिवारों ने पुलिस को सूचना देने के बजाय शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। कोतवाल कैलाश भट्ट ने इस तरह की किसी वारदात के संबंध में कोई शिकायत नहीं आने की बात कही। 

माता-पिता की आत्महत्या के बाद नौ माह की बेटी की परवरिश को लेकर उसकी दादी और नानी आमने-सामने आ गई हैं। दोनों बच्ची को अपने पास रखना चाहती हैं। फिलहाल बच्ची अपनी दादी के पास है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें