महिला ने बैंक के चेयरमैन पर रामनगर के एक रिजॉर्ट में उससे दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। इसी दौरान कुछ लोगों ने उसकी वीडियो क्लिपिंग बना ली। साथ ही उन्होंने मोबाइल पर दोनों के मध्य व्हाट्सअप पर हुई बातचीत के स्क्रीन शॉट भी प्राप्त कर लिए। इसके आधार पर बैंक चेयरमैन से मोटी रकम हड़प ली थी।
इसके बाद भी उसे लगातार ब्लैकमेल किया जाता रहा। इस मामले में बैंक चेयरमैन ने महिला समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जबकि महिला को इसकी जानकारी नहीं थी। इस पर महिला और एक अन्य को जेल जाना पड़ा था।
12 अक्तूबर 2018 को महिला ने कुंडेश्वरी के एक मंदिर में जेल गए आरोपी के भांजे से विवाह कर लिया। महिला का आरोप है कि शादी के बाद ससुराली उस पर बैंक चेयरमैन को ब्लैकमेल कर दस लाख रुपये लेकर आने के लिए दबाव बना रहे हैं।
आरोप है कि नौ जून को उसके पति ने ग्राम प्रधान के पुत्र और अन्य की मौजूदगी में उसे पीटा और कहा कि दस लाख रुपये ना देने पर उसकी और बैंक चेयरमैन की अश्लील वीडियो क्लिपिंग वायरल कर दी जाएगी। मंगलवार को उसका वीडियो और व्हाट्सअप मैसेज वायरल कर दिए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। उधर, इस मामले में बैंक चेयरमैन ने भी कोतवाली पहुंचकर उनके वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
वहीं हरिद्वार जिले के पथरी में नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास के एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। छह जून को मदद के बहाने युवती से चार युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। असफल होने पर युवकों ने उसकी पिटाई की और उसका वीडियो बना लिया। पहले इस मामले में गांव में कुछ लोग कानूनी कार्रवाई नहीं करने के लिए पीड़ित पक्ष पर दबाव बनाते रहे।
सात जून को बजरंग दल के कार्यकर्ताओं के सक्रिय होने पर आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। थानाध्यक्ष गोविंद कुमार ने बताया कि नाबालिग से दुष्कर्म का प्रयास करने के आरोपी शाकिब पुत्र शकीम निवासी गांव कटारपुर को गिरफतार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है।