सारिका का अपने पति अमित के साथ कोर्ट में पारिवारिक विवाद को लेकर केस चल रहा है। विवाद के बाद सारिका अपने मायके आ गई। रविवार को अमित भी सारिका को मनाने के लिए उसके डाकपत्थर स्थित घर जा पहुंचा।
इस बीच अमित की दूसरी पत्नी मिनाक्षी को पता चला कि वह डाकपत्थर आया हुआ है। जिस पर वह भी डाकपत्थर पहुंच गई। जहां अमित का सामना दोनों पत्नियों से हो गया। यह देख उसके होश उड़ गए।
दोनों पत्नियां पति पर अपना-अपना दावा करने लगी। जिस पर आरोपी अमित द्वारा दूसरा विवाह करने की पोल खुल गई। जिस पर दोनों पत्नियां आग-बबूला हो गई और जूतों-चप्पल से सरेराह उसकी धुनाई कर दी। चौकी इंचार्ज शमशेर अली ने कहा कि आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।