फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिवाली की रात पत्नी ने पति को कमरे में बंद किया तो गुस्साए पति ने उठाया आत्मघाती कदम

Sat, 21 Oct 2017 08:43 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
गुस्साए पति ने नशे में फांसी लगा ली
विज्ञापन
हरिद्वार में दिवाली की रात पत्नी ने पति को कमरे बंद कर दिया तो इसके बाद पति द्वारा उठाए कदम से पूरा क्षेत्र दहल गया।
विज्ञापन


दिवाली की रात पति-पत्नी के बीच हुए विवाद के बाद पत्नी ने पति को कमरे में बंद कर दिया। जिससे गुस्साए पति ने नशे में फांसी लगा ली। 

पुलिस को फोन पर सूचित किया गया। जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

दरवाजा तोड़ देखा तो नरेंद्र पंखे से लटका था...

पत्नी ने उसे कमरे में बंद कर दिया - फोटो : अमर उजाला
मृतक मूल रूप से हमीरपुर (यूपी) का रहने वाला था और सिडकुल स्थित एक फैक्ट्री का कर्मचारी था। जानकारी के मुताबिक सिडकुल थाना क्षेत्र के नेहरू कॉलोनी निवासी नरेंद्र कुमार सिंह (36 वर्ष) पुत्र लक्ष्मीचंद का अपनी पत्नी से दिवाली की रात में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था।

इस पर पति ने पत्नी को पीट दिया। जिसके बाद पत्नी ने उसे कमरे में बंद कर दिया। इस बीच पति ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर गले में फंदा डाल पंखे से लटककर जान दे दी।

शुक्रवार सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ देखा तो नरेंद्र पंखे से लटका था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें