फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी शादी रचाने कोर्ट पहुंचे पति का हुआ बुरा हाल, पत्नी ने लात घूसों से पीटा

Tue, 03 Jul 2018 10:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
मैरिज - फोटो : getty images
विज्ञापन
सीजेएम कोर्ट परिसर में सोमवार को देर तक ड्रामा चला। चौथी शादी रचाने कोर्ट पहुंचे एक व्यक्ति को दूसरी नंबर की पत्नी ने लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया।  
विज्ञापन


चौथी शादी रचाने कोर्ट पहुंचे एक व्यक्ति को उसकी पत्नी ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। पति जैसे-तैसे जान बचाकर वहां से भाग निकला। इसके बाद महिला ने कोर्ट परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। मामले में महिला की ओर से पुलिस को कोई शिकायत नहीं की गई है। 

सोमवार दोपहर सीजेएम कोर्ट परिसर में उस समय हंगामा हो गया जब एक महिला ने एक व्यक्ति को चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया। व्यक्ति ने भागने का प्रयास किया तो महिला ने उसे वहीं गिरा दिया और उसे लात घूसों से पीटना शुरू कर दिया।  इस बीच वहां पहुंचे कुछ अधिवक्ताओं ने बीचबचाव किया तो व्यक्ति मौका पाते ही वहां से फरार हो गया। बाद में महिला ने उसे खूब खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन

झूठ बोलकर रचा रहा था शादी

marriage
अधिवक्ताओं और वहां मौजूद लोगों ने महिला से पूछा तो पता चला कि वह उसका पति था और यहां शादी करने के लिए पहुंचा था। हैरान करने वाली बात यह है कि व्यक्ति दूसरी या तीसरी बार नहीं बल्कि चौथी बार शादी करने जा रहा था। 

जिस महिला ने उसे पीटा वह उसकी दूसरे नंबर की पत्नी थी। उससे भी व्यक्ति ने झूठ बोलकर शादी की थी कि उसकी पहली पत्नी से तलाक हो चुका है। हालांकि, इस मामले में महिला ने पति के खिलाफ कोई कार्रवाई करने से इंकार किया है। उसका कहना है कि यह उसके घर का मामला है इससे वह खुद ही निपटेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें