फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर की फौजी पति की हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सैनिक की हत्या का खुलासा करते हुए उसकी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। दोनों ने चाकू से गला रेत कर सैनिक की हत्या की थी। हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए दोनों ने मृतक के हाथ की नस को भी काट दिया था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू और ब्लेड के साथ ही आरोपियों द्वारा हत्या के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर लिए हैं। एसपी देहात परमेंद्र डोभाल और सीओ डीएस रावत ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

बीते बृहस्पतिवार की शाम करीब 4.45 बजे आदर्श विहार हरबर्टपुर में रहने वाली रीमा नेगी ने पुलिस चौकी पहुंचकर सूचना दी थी कि उसके पति राकेश सिंह नेगी ने बुधवार की रात 11 बजे हाथ और गले की नस काट कर आत्महत्या कर ली है। कोतवाल राजीव रौंथाण ने बताया कि आत्महत्या के 17-18 घंटे बाद सूचना मिलने पर पुलिस को मामला संदिग्ध प्रतीत हुआ। मृतका की पत्नी से सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गई और उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या का जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस के मुताबिक रीमा ने बताया कि उसके अपने पति के साथ वैचारिक मतभेद थे। करीब एक वर्ष पहले उसने एक जिम ज्वाइन किया था, वहां उसकी मुलाकात जिम ट्रेनर शिवम मेहरा पुत्र सुनील कुमार निवासी गीता भवन रोड वार्ड नं0-3 कल्याणपुर विकासनगर से हुई। कुछ दिन में उनकी यह दोस्ती प्रेम में तब्दील हो गई। अक्तूबर में उसका पति छुट्टी पर घर आया था, इस वजह से वे दोनों मिल नहीं पा रहे थे। उन्होंने राकेश को रास्ते से हटाने का षड्यंत्र रच उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने रीमा और उसके प्रेमी शिवम को लेहमन रोड स्थित जिम से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कोतवाल ने बताया कि मृतका की निशानदेही पर मृतक के खून से सनी कंबल और घटना के समय रीमा द्वारा पहने हुए कपड़े घर के अंदर से बरामद किए गए हैं जबकि, मृतक के प्रेमी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो चाकू, ब्लेड, घटना में प्रयुक्त वाहन और मोबाइल फोन बरामद हुआ है।
===========================
ऐसे दिया वारदात को अंजाम
रीमा ने बताया कि पति के घर पर होने से वह अपने प्रेमी शिवम से नहीं मिल पा रही थी। दोनों मोबाइल पर ही चैटिंग करते थे। चैट करते-करते ही उन्होंने हत्या की साजिश रची। बीते बुधवार की शाम रात करीब 10 बजे रीमा ने मोबाइल पर मैसेज कर शिवम को चाकू के साथ अपने घर बुलाया। घर में घुसने के बाद शिवम लॉबी के पास किचन में जा छिपा। इसके बाद रीमा पति से लड़ने के इरादे से चाकू के साथ बेडरूम में पहुंच गई। लड़ाई करते-करते रीमा अपने पति को लॉबी तक ले आई। राकेश के लॉबी में आने के बाद किचन में छिपा शिवम बाहर आ गया और उसने राकेश को पीछे से पकड़ लिया। फिर रीमा ने अपने पति के गले पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया। चाकू से गले की नस पर हमला होते ही राकेश ने दम तोड़ दिया। इसके बाद दोनों मृतक के शव को लॉबी से घसीटकर बाथरूम तक ले गए। लॉबी से बाथरूम तक फर्श पर गिरे खून को कंबल से साफ किया। हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए मृतक की मौत के बाद उसके हाथ की नस को भी काटा गया। फर्श की सफाई करने के बाद दोनों सुबह होने का इंतजार करने लगे। सुबह पांच बजे शिवम अपने पर जिम में आ गया। रीमा ने दोपहर के समय घटना के बारे में सबसे पहले लुधियाना (पंजाब) में रह रहे अपने पिता को बताया। इसके बाद शाम करीब पौने पांच बजे वह हरबर्टपुर चौकी पहुंची और पति के आत्महत्या करने की झूठी सूचना पुलिस को दी ।
====================
मृतक के भतीजे ने दर्ज कराया मुकदमा
मामले में मृतक के भतीजे विनय सिंह नेगी पुत्र सतेंद्र सिंह नेगी निवासी ग्राम चरगाड़ जिला पौड़ी की तहरीर पर पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। दोनों के खिलाफ साक्ष्य छिपाने का मामला भी दर्ज किया गया है।
======================
पुलिस टीम में ये रहे शामिल
पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राजीव रौंथाण, एसओ कालसी गिरीश नेगी, एसएसआई रामनरेश शर्मा, चौकी प्रभारी डाकपत्थर कुंदनराम, चौकी प्रभारी कुल्हाल प्रमोद कुमार, चौकी प्रभारी विकासनगर बाजार दीपक मैठाणी, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर हिमानी चौधरी, एचसीपी सर्वेश कुमार, कॉस्टेबल (सर्विंलास टीम) जितेंद्र कुमार, कॉस्टेबल अमित चौधरी, किरणपाल, मुकेश, श्रीकांत, प्रविंद्र, राजकुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें