कुछ समय पहले घर में झगड़ा होने पर रतन बहादुर की पहली पत्नी और बेटी घर छोड़कर चले गए थे और बीते सात अक्तूबर को ओर लोग भी कुछ दिन बाद आने की बात कहकर कहीं चले गए। रविवार शाम को बंद पड़े कमरे से बदबू आने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी, तब मामले का खुलासा हुआ।
थानाध्यक्ष विनोद थपलियाल ने बताया कि बक्से में बंद मिला पद्मा देवी का शव पोस्टमार्टम कराने के बाद उसकी बहन गंगोरी उत्तरकाशी निवासी बिंद्रा ग्वाल को सौंप दिया गया। मकान मालिक की तहरीर और पद्मा देवी की बहन द्वारा अंदेशा जताए जाने के आधार पर पुलिस ने रतन बहादुर, जयकिशन, नंदा देवी और विनोद के खिलाफ भादंसं की धारा 302 एवं 201 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
रतन बहादुर के आधार कार्ड पर उसका पता सतपुली पौड़ी दर्ज है। वहां पुलिस से संपर्क कर उसकी खोजबीन की जा रही है। हत्या के मामले को लेकर स्थानीय लोगों में भय के साथ रोष व्याप्त है