फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को बनाया बंधक, अब दोनों हुए लापता

Sun, 07 Jul 2019 10:38 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी न होने पर पति ने अपनी पत्नी को बंधक बना लिया। बेटी से कई दिनों तक बातचीत न होने पर पर उसकी ससुराल पहुंचे मायके वालों को दामाद ने धमकी देकर भगा दिया। इस बीच वह पत्नी के साथ खुद भी गायब हो गया।

विज्ञापन


महिला के मायके वाले रुड़की से सहारनपुर तक बेटी की तलाश कर रहे हैं, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। परेशान होकर महिला की मां ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से बेटी के सकुशल बरामद करने की मांग की है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी एक युवती की शादी सहारनपुर के रामपुर मनिहारन निवासी एक युवक से हुई थी। वर्तमान में दोनों पति-पत्नी रामनगर में किराए पर कमरा लेकर रह रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच पति अपनी पत्नी से दहेज की मांग करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगा। इस पर महिला ने अपने मायके पहुंचकर पति की करतूतों की जानकारी दी। इस पर मायके वालों ने दामाद को समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं माना।

इस बीच मायके वालों ने अपनी बेटी के नंबर पर कॉल की तो वह बंद आया। इस पर मायके वाले रामनगर स्थित दामाद के किराए के कमरे पर पहुंचे। यहां पता चला कि उनकी बेटी को दामाद ने कमरे में कई दिनों से बंधक बना रखा है। मायके वालों ने बेटी से मिलने की जिद की को तो दामाद ने धमकाकर भगा दिया। तब तो वह वापस लौट गए, मगर दोबारा दामाद के कमरे पर पहुंचे तो वह पत्नी को लेकर खुद भी गायब हो गया था।

इसके बाद से परिजन सहारनपुर से लेकर रुड़की तक बेटी की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। पीड़ित परिजनों ने शनिवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। साथ ही बेटी के सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें