इस बीच पति अपनी पत्नी से दहेज की मांग करने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करने लगा। इस पर महिला ने अपने मायके पहुंचकर पति की करतूतों की जानकारी दी। इस पर मायके वालों ने दामाद को समझाने का प्रयास किया पर वह नहीं माना।
इस बीच मायके वालों ने अपनी बेटी के नंबर पर कॉल की तो वह बंद आया। इस पर मायके वाले रामनगर स्थित दामाद के किराए के कमरे पर पहुंचे। यहां पता चला कि उनकी बेटी को दामाद ने कमरे में कई दिनों से बंधक बना रखा है। मायके वालों ने बेटी से मिलने की जिद की को तो दामाद ने धमकाकर भगा दिया। तब तो वह वापस लौट गए, मगर दोबारा दामाद के कमरे पर पहुंचे तो वह पत्नी को लेकर खुद भी गायब हो गया था।
इसके बाद से परिजन सहारनपुर से लेकर रुड़की तक बेटी की तलाश कर रहे हैं, लेकिन उसके संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। पीड़ित परिजनों ने शनिवार को सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचकर पुलिस को जानकारी दी। साथ ही बेटी के सकुशल बरामद करने की गुहार लगाई। एसआई बारु सिंह चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।