फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कुवैत में रह रहे पति पर फोन से तलाक देने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
Iदहेज उत्पीड़न का भी आरोप, पति-सास समेत छह लोगाें पर मुकदमा
विज्ञापन

I

Iरायपुर थानाक्षेत्र निवासी महिला ने कुवैत में रह रहे पति पर फोन से तीन तलाक देने और ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति-सास समेत कुल छह लोगाें के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज किया है।I
Iथानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि पीड़िता का जुलाई 2024 में जैन प्लॉट क्षेत्र निवासी फैसल से निकाह हुआ था। दो महीने बाद ही फैसल कुवैत चला गया। इसके बाद सास रिहाना व ननद इरम, महक पीड़िता से अधिक दहेज की मांग करते हुए प्रताड़ित करने लगी। आरोप है कि उन्होंने पीड़िता की पिटाई की और कमरे में बंद कर दिया। वहीं, पति भी फोन पर उसे और अधिक दहेज लाने की बात कहता था। आरोप है कि फैसल ने उसे कुवैत से ही फोन पर तीन तलाक दे दिया और वापस अपने घर जाने के लिए कहा।I
विज्ञापन
विज्ञापन

Iथानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि तहरीर के आधार पर पति, सास व दोनों ननद सहित परिवार के दो अन्य सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।I
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें