फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलड़ी कांड में अवतार की पत्नी और उसका दोस्त गिरफ्तार, जलती कार में मिला था शव

Tue, 21 May 2019 01:48 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुद्रपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
विज्ञापन

रुद्रपुर के सलड़ी क्षेत्र में जलती कार में मिले शव के मामले में आज तड़के अवतार सिंह (40 वर्ष) की पत्नी नीलम (38 वर्ष) और दोस्त मनीष मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोमवार देर रात भीमताल थाना पुलिस ने लापता अवतार के पिता की तहरीर पर नीलम और अवतार के दोस्त मनीष मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इधर आज सुबह करीब छह बजे भीमताल पुलिस की छह सदस्यीय टीम ने नीलम को उसके रुद्रपुर स्थित आवास सामिया लेक कॉलोनी से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


बता दें कि सलड़ी में 16 मई की रात को फूंक दी गई कार के मालिक और घटना के दिन से गायब अवतार सिंह के परिजनों ने सोमवार को अवतार की पत्नी नीलम और उसके साथी मनीष मिश्रा के खिलाफ अवतार की हत्या के आरोप में मुकदमा दर्ज करा दिया था। पिता गुलजार सिंह और बड़े भाई जगतार सिंह की तहरीर पर भीमताल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर इस वीभत्स हत्याकांड की जांच शुरू कर दी है।

रुद्रपुर की सामिया लेक सिटी निवासी और सिडकुल के लेबर सप्लायर अवतार सिंह को उनकी पत्नी नीलम 16 मई को अपना इलाज कराने के बहाने एसेंट कार से हल्द्वानी आई थी। उसी दिन शाम को अवतार गायब हो गया। अवतार की कार संख्या यूके06-एएफ-8111 भीमताल थाना क्षेत्र के सलड़ी में रात करीब आठ बजे जलती हुई मिली। इसमें एक लाश रखकर फूंकी गई थी। पुलिस ने शनिवार को कार में बचे कंकाल का पोस्टमार्टम कराया था।
विज्ञापन


पोस्टमार्टम में शव पुरुष का होने का खुलासा हुआ था। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने शव नहीं लिया है। इधर, सोमवार को अवतार सिंह के पिता गुलजार सिंह और उसके बडे़ भाई जगतार सिंह ने पुलिस को तहरीर सौंपी। दोनों ने तहरीर में कहा है कि उनकी बहू नीलम ने अपने साथी मनीष मिश्रा के साथ मिलकर साजिश के तहत अवतार की हत्या कर दी है। उसका शव जला दिया है। मनीष मिश्रा के बारे में बताया जा रहा है कि वह एक सिक्योरिटी कंपनी में इंचार्ज था, जहां से उसे हटाया जा चुका था। वह नीलम का मित्र भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें