फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: पति ने पत्नी से की बर्बरता, आंतों में आई गहरी चोट

विज्ञापन
विज्ञापन
I
विज्ञापन

IIबच्चों को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर रात में घटना को दिया अंजाम
I

Iपटेलनगर क्षेत्र में एक व्यक्ति ने बच्चों को कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिलाकर सुला दिया और रात में पत्नी के साथ बर्बरता की। रात में बेटी की आंख खुली तो मां को दर्द से चिल्लाते देख पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों की मदद से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पता चला कि उसके पति ने निचले हिस्से में किसी नुकीली चीज से हमला किया जिससे उसकी आंतों में चोट आई है। पुलिस ने पीड़ित महिला की बहन की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

I
Iइंस्पेक्टर पटेलनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि घटना गत 31 मार्च की है। एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन क्षेत्र में पति और बच्चों के साथ रहती है। उनकी बहन का पति अक्सर झगड़ा करता है। घटना की रात उनकी बहन परिवार के साथ घर में सो रही थी। रात में करीब साढ़े तीन बजे उनकी 11 वर्षीय भांजी (पीड़िता की बेटी) की आंख खुली तो देखा कि उसकी मां दर्द से कराह रही थी। उसकी मां के निचले हिस्से से खून निकल रहा था। उसका पति वहां से जा चुका था। बच्ची ने अपनी मौसी को सारे घटनाक्रम की जानकारी दी है। बच्ची ने बताया है कि उस रात उसके पिता सभी के लिए कोल्डड्रिंक लेकर आए थे। यह कोल्डड्रिंक उसके पिता ने नहीं पी थी। कोल्डड्रिंक पीने के बाद सभी को गहरी नींद आ गई थी। पीड़ित महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने आंतों का ऑपरेशन करने की सलाह दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।I
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें